
_यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) के नए नोटिफिकेशन ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम 2026’ को लेकर देशव्यापी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि नई व्यवस्था में किसी भी वर्ग के साथ उत्पीड़न या भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।