कुड़वार क्रय केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी ने कुड़वार स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया गया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने केंद्र पर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, तौल प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन, भुगतान प्रणाली तथा साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए और उनकी उपज का क्रय पारदर्शी तरीके से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है, जिस पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से गेहूं की खरीद सुचारु रूप से होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top