कुरेभार: 48 घंटे में सुलझी चोरी, CCTV से पकड़े गए दो आरोपी

श्री राम आटो पार्टस से की थी चोरी, 2300 रुपये व बाइक बरामद_ 

थाना कुरेभार पुलिस ने चोरी की वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के 2300 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। 

क्या था मामला

6 मई को श्री राम आटो पार्टस के मालिक ने तहरीर दी कि दुकान से दो अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तहरीर के आधार पर थाना कुरेभार में मु.अ.सं. 79/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

ऐसे पकड़े गए चोर

एसपी के निर्देश पर एएसपी व सीओ बल्दीराय के पर्यवेक्षण में कुरेभार पुलिस ने CCTV फुटेज व मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान की। 7 मई सुबह करीब 5.15 बजे पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रमोद उम्र 28 वर्ष पुत्र रामनाथ चौहान, निवासी कोरो, थाना धनपतगंज

2. आशीष उम्र 28 वर्ष पुत्र रामप्रकाश, निवासी कोरो, थाना धनपतगंज

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 2300 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक UP44BJ1554 व 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, हे0का0 अमित अवस्थी, का0 उमेश कुमार यादव व का0 अरुन कुमार शामिल रहे।

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV ने चोरों की पहचान में अहम भूमिका निभाई।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top