img 20250808 wa0011

कूरेभार पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान पुलिस टीम ने की कार्रवाई, हटाया गया अवैध कब्जा।

कूरेभार पुलिस ने गुरुवार दोपहर कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की,अभियान के दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाईवे और हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया।

\"\"

पुलिस ने सड़क और पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया।दुकानों का सामान सड़क तक फैलाने वाले व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, कांस्टेबल अभिषेक यादव, समरजीत यादव, आकांक्षा यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्यवाही का स्वागत किया। उन्होंने इसे यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम बताया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top