कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला दूर का रिश्तेदार गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 24.04.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 117/2026 धारा 108/308(2) बीएनएस मे प्रकाश मे आये अभियुक्त शिवम गुप्ता पुत्र धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी ग्राम कैथवारा थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 20 वर्ष को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा ग्राम लोहरामऊ ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेजा गया

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 23-04-2026 को नन्हेलाल गुप्ता द्वारा अपनी पुत्री द्वारा दो वर्ष पूर्व में पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त अतुल धुरिया, निवासी बभनोटा, थाना कोतवाली देहात द्वारा तत्समय बनाए गए कथित वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर अलग-अलग खातों में कई ट्रांजैक्शंस के माध्यम से पैसे लेने की बात को कहा गया।तथा 21 अप्रैल को जानकारी होने पर वादी द्वारा पुत्री से पूछने पर उसने दिनांक 23-04-2026 दोपहर लगभग 3:00 बजे शर्म से जहर खाकर आत्महत्या कर ली, ऐसी सूचना दी गई। 

इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तथा यहाँ पाया कि पीड़िता, जिसे वादी स्वयं जिला अस्पताल ले गया था तथा डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित होने पर उसके शव को मोर्चरी में दाखिल करा, रात्रि 11:00 बजे टाइपशुदा तहरीर दी गई।

सूचना पर तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया तथा CDR (Call Detail Record) एवं बैंक खाते के माध्यम से विवेचना प्रारंभ की। विवेचना में यहाँ पाया कि पीड़िता द्वारा घर में रहते हुए अपने पिता के फोन से एक व्यक्ति, जिसका नाम शिवम गुप्ता है, उससे लंबी-लंबी ऑडियो तथा वीडियो कॉल्स गत वर्ष किए गए हैं।

मृतका के द्वारा अपने दूर के रिश्तेदार शिवम गुप्ता के कहने पर एक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए तथा वहाँ से वह शिवम गुप्ता के अकाउंट में ट्रांसफर हुए और वहाँ से वह ऑनलाइन गेमिंग में शिवम गुप्ता ने खर्च कर दिए। 21 अप्रैल को जब वादी ई-रिक्शा खरीदने गया तो उसने यहाँ पाया कि उसके खाते में कोई पैसा नहीं बचा है तथा इस संबंध में जब उसने अपनी बिटिया से पूछा तो उसको पूछा और तथा उसको हल्का-फुल्का डांटा।

जिसके बाद मृतका ने शिवम से पैसे वापस मांगे पर पैसे वापस नहीं हुए, तो प्रकरण से क्षुब्ध होकर उसने प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

अभियुक्त शिवम गुप्ता को प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top