खंड शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल।

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।
विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनाथ मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों को भी समय से मानदेय प्राप्त होना चाहिए तथा राष्ट्रव्यापी जनगणना कार्यक्रम में ड्यूटी लगाते समय शारीरिक रूप से दिव्यांग व बीमार शिक्षामित्रों का ध्यान रखते हुए पूर्व से बी एल ओ के रूप में कार्यरत शिक्षामित्रों की ड्यूटी न लगाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल में शिक्षामित्र पदाधिकारियों की यह मांग रही है कि लोकसभा और पंचायत चुनाव में से किसी एक में ही बी एल ओ के रूप में शिक्षामित्र से काम लिया जाए जिससे विद्यालय में पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
प्रतिनिधि मंडल में संजय कन्नौजिया, अजय कुमार, सुषमा, अनामिका, प्रियंका मौर्या, श्याम सुंदर, मनोज कुमार, सतीष तिवारी, उदयनाथ पांडेय, विनोद पांडेय, रामबली राजभर इत्यादि ब्लॉक एवं जिला के कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top