खेल को खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए ऊंचाइयां हासिल करें: 

वाराणसी। खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलते हुए ऊंचाइयां हासिल करें।

उक्त बातें शाहपुर फुटबाल संघ शाहपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सांध्यकालीन साप्ताहिक फुटबाल प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ करते हुए न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एवम ट्रामा सेंटर सातो महुआ के डॉ0 रणधीर सिंह व एमडी डॉ0 अनिल कुमार यादव ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।

शुभारम्भ में शिएट कालेज बाबतपुर व पटेल स्पोर्टिंग क्लब गणेशपुर के बीच खेली गई। इस प्रतियोगिता में जनपद की दर्जनों टीमें भाग लेंगी।

उद्घाटन अवसर पर संघ के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, सचिव डॉ0 रामनरेश सिंह एडवोकेट ,मैनेजर रामसूरत राजभर,कोषाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह एडवोकेट व कप्तान जितेंद्र पटेल उपकप्तान आदेश पटेल ने द्वय अतिथियों का अंगवस्त्र ,स्मृति चिन्ह सहित माल्यार्पण कर किया।

उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से कप्तान सिंह, टीम संरक्षक रामसजीवन पटेल,कोच आनन्द पटेल ,रेफरी विनोद कुमार सिंह रिटायर्ड आर्मी कमलेश कुमार सिंह एडवोकेट, लाइंस मैन ओमकार सिंह, नीरज राय, अनुज राय व विकास राय सहित सम्भ्रांत जन सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top