
वाराणसी। लायंस आई बैंक के सचिव एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और डॉ टंडन नर्सिंग होम के निदेशक डॉ अनुराग टंडन आंखों एवं रेटिना के स्पेशलिस्ट हैं। एक खास बातचीत में बताया कि उन्होंने गरीब एवं असहाय मरीज के लिए निशुल्क सेवा देते रहेंगे उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन से लेकर उनका दवा और चश्मे की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने हाल ही में हरिश्चंद्र श्मशान घाट पर एक परिवार के शोक की घड़ी में भी नेतदान कर चार लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद जगा दी डॉ टंडन के अनुसार वाराणसी निवासी राहुल जैन ने अपने चचेरे भाई विपिन कुमार जैन 57 वर्ष जो संकुल धारा पोखरा खोजवा के निधन के बाद उनका निधन कराया गया। उन्होंने आगे बताया कि नेत्र दान की याद देर से आने के बावजूद हरिशचंद्र घाट पर समय रहते प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जिससे यह प्रेरक कार्य संभव हो सका। राहुल जैन इससे पहले भी अपने पिता सहित कई लोगों का नेतदान करवा चुके हैं और समाज में इस पुनीत कार्य के लिए निरंतर जागरूकता बड़ाते रहते हैं। डॉ टंडन के अनुसार मृत्यु के 6 घंटे के भीतर नेत्रदान संभव होता है और उस व्यक्ति की पूरी आंखें नहीं निकाली जाती है बल्कि उसके ऊपरी परत को ही निकाल कर दूसरे व्यक्ति के जीवित में लगाया जाता है और एक व्यक्ति की दो आंखें चार लोगों को नई रोशनी दे सकती है। इस सराहनीय कार्य के लिए हम सबको जागरूक होना है और नित्य दान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे किसी दूसरे के जिंदगी में उजाला लाई जा सके। उन्होंने अपने जीवन के इस अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाबी अस्पताल में 33 वर्ष से लगातार निशुल्क सेवा दी अब किसी भी लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं चाहे वह अमीर हो चाहे गरीब हो सभी को सामान प्रकार की और बहुस्तरीय लेंस लगाई जाती है जिससे मरीज को भविष्य में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।