गीतोत्सव से गुंज उठा मालवीय शिशु विहार बीएचयू।

आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को
भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय स्मृति संस्कार पुस्तकालय वाराणसी द्वारा शहर के 31 विद्यालयों में 14000 प्रतिभागियों को शामिल करते हुए आयोजित गीताज्ञान प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता एवं गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता में मालवीय शिशु विहार बीएचयू के विद्यार्थियों ने अद्भूत प्रदर्शन कर शिक्षकों एवं आयोजकों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है| इन तेजस्वी एवं श्रद्धावान विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्या श्रीमती संचिता मुखर्जी ने इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रुचि एवं शानदार सफलता से उत्साहित होकर महामना संस्कार पुस्तकालय वाराणसी के इस पहल की प्रशंसा करते हुए तथा ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए इसे बेहद महत्वपूर्ण कहा। अन्य शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रबल रूचि एवं उत्साह उमंग से सैंकड़ों की संख्या में सहभागिता का उल्लेख करते हुए इन प्रतियोगिताओं के विषय वस्तु कन्टेन्ट एवं पुरस्कार स्वरूप दिव्य पुस्तकों का उपहार’ की सराहना किया जो बच्चों को उनके मूल से जोड़ते हैं उनका मनोबल बढ़ाते हैं। और वर्तमान दौर में ऐसा प्रयास अत्यंत जरूरी है|
महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य अतिथि विजय नाथ पाण्डेय ने महामना संस्कार पुस्तकालय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मालवीय जी एवं भगवद्गीता का प्रेरणादाई संदेश देते हुए गीता पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ठ अतिथि मालवीय मिशन के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ हीरालाल पाण्डे ने भी बच्चों को गीता पढ़ने के लिए प्रेरित किया| संघचालक श्री भास्कर दत्त त्रिपाठी बीएचयू के सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव डॉ नरेश चंद पाण्डे मालवीय मिशन के आजीवन सदस्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी समाज सेविका श्रीमती विनीता द्विवेदी देवहुति सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार स्वरूप भगवद्गीता की पुस्तक एवं महापुरुषों की जीवन पर आधारित प्रेरणादाई पुस्तकें प्रदान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और इन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया| उत्साहित होकर बच्चों ने भी
गीता पढ़ेंगे आगे बढ़ेंगे
सफलता की चोटी पे हम भी चढ़ेंगे
महामना की जय हो, 2026 गीतामय हो।
एक श्लोक गीता का पढ़ेंगे रोज
सहज मिले अमृत का डोज
गीता का गीत गायेंगे हम
विकसित भारत बनायेंगे हम
उद्घोष करते हुए संकल्प लिया जो पुरे वातावरण में गुंज उठा|
गीता ज्ञान शिक्षक तथा इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री अखिलेश कुमार राय ने महामना मालवीय मिशन संपूर्ण विद्यालय परिवार आयोजन समिति एवं सहयोगियों तथा गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के 31 विद्यालयों के 14000 प्रतिभागियों को भगवद्गीता एवं अपनी दिव्य संस्कृति से जोड़ने वाले इस कार्यकम के कुशल मार्गदर्शक महामना मालवीय मिशन के उपाध्यक्ष बीएचयू ईकाई एवं महामना संस्कार पुस्तकालय के अध्यक्ष बीएचयू विधि संकाय में प्रोफ़ेसर डॉ शैलेंद्र कुमार गुप्ता की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किय। राय ने सशक्त व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में गीता की महिमा को दर्शाते हुए एक स्वरचित गीत महामना की जय हो बम बम बम गीता पढेंगे हम हम हम गाया जिसमें सहभाग करते हुए झूम उठे बच्चे|

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top