img 20250908 wa0187

गोमती मित्र मंडल ने किया सफाई नायक बृजलाल का सम्मान

गोमती मित्र मंडल ने किया सफाई नायक बृजलाल का सम्मान\"\"

सुलतानपुर। सामाजिक समरसता की बात करना आसान है लेकिन उसे धरातल पर उतारकर समाज के सामने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करना कठिन। यही मिसाल पेश की गोमती मित्र मंडल ने। रविवार देर शाम सीता कुंड धाम पर नगर पालिका परिषद में कार्यरत सफाई नायक बृजलाल का परिवार सहित सम्मान किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बृजलाल का माल्यार्पण किया, वहीं महिला मंडल अध्यक्ष शालिनी कसौधन ने उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित किया। प्रबंधक राजेंद्र शर्मा व सह संयोजक राकेश सिंह दद्दू ने अंग वस्त्र पहनाकर बृजलाल को सम्मानित किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरा परिवार भावुक और भाव विभोर हो गया।अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि “गोमती मित्र कहने में नहीं बल्कि करके दिखाने में विश्वास रखते हैं।सम्मान समारोह में महिला मंडल अध्यक्ष शालिनी कसौधन,अन्नपूर्णा शर्मा,मिथिलेश पांडे, राधा मौर्य, देवकी जायसवाल, मोनी सिंह, निर्मला श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा, राकेश सिंह दद्दू, राकेश मिश्रा, राजीव कसौधन, विनय सिंह, संत कुमार प्रधान, अजय प्रताप सिंह, अजीत शर्मा, पं.आनंद वत्स सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top