ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को प्रधान व ग्राम पंचायत सहायक सुचारू रूप से मुहैया कराने का दायित्व निभायें।

हरहुआ। ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से मुहैय्या कराने का दायित्व प्रधान, पंचायत सहायक समूह के सक्रिय सदस्य पूरी जिम्मेदारी के दायित्व को निभायें ताकि गर्मी में अहम समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

उक्त बातें हरहुआ ब्लाक सभागार में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के निर्देश पर उपनिदेशक (पँचायत) वाराणसी मण्डल के तत्वावधान में ब्लाक सभागार में प्रधान ,पंचायत सहायक व समूह की सक्रिय सदस्यों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।एडीओ पंचायत रवि सिंह ने कहा कि पंचायतों में पेयजल की उपलब्धता हमारी प्राथमिकता में है। वहीं ग्राम प्रधान घमहापुर पवन कुमार सिंह व गहनी प्रधान शशिकला ने अखंड दीप प्रज्वलन में सहभागिता प्रदान की।

प्रशिक्षक राधेश्याम यादव व पुष्पा सिंह ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनांतर्गत महत्वपूर्ण घटकों ,जल जीवन मिशन के उद्देश्य ,स्किम के हैंड ओवर व टेकओवर,जल संरक्षण सहित हर घर नल जल योजना द्वारा समय से आपूर्ति कराने की जानकारी दी।प्रशिक्षण में कुल 114 प्रतिभागियों को स्टेशनरी सहित लंच पैकेट स्वल्पाहार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंत मे जिला प्रधान संघ जिलामहामंत्री प्रधान चक्का मधुवन यादव व प्रधान घमहापुर पवन कुमार सिंह ने अनुभव साझा करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top