ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर एक कदम 48 वनवासी महिलाओं को मिले प्रेशर कुकर।

वाराणसी। गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन, मुर्दहा द्वारा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 48 ग्रामीण वनवासी महिलाओं को प्रेशर कुकर वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरहुआ खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे। संस्था का उद्देश्य केवल संसाधन उपलब्ध कराना ही नहीं,बल्कि महिलाओं के जीवन को सरल और समय की बचत करने वाला बनाना है। जहां एक ओर सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान कर रही है,वहीं संस्था ने प्रेशर कुकर वितरण के माध्यम से ईंधन की बचत और कम समय में भोजन पकाने की सुविधा को बढ़ावा देने की पहल की है।प्रेशर कुकर प्राप्त करने के बाद महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक वे चावल और दाल पारंपरिक बर्तनों में बनाती थीं, जिससे समय और ईंधन दोनों अधिक खर्च होते थे। प्रेशर कुकर मिलने से उनकी दैनिक दिनचर्या आसान होगी और गैस सिलेंडर की बढ़ती समस्या के बीच यह एक बेहद लाभकारी सहायता साबित होगी। मुख्य अतिथि बद्री प्रसाद वर्मा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और प्रशासन की ओर से भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य अभिषेक मिश्रा,जड़वती देवी,अंजू देवी,सीमा सिंह,अतुल यादव सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह पहल न केवल महिलाओं को सुविधाएं प्रदान करती है,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top