ग्राम पंचायत जयापुर में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व।

वाराणसी जनपद के ग्राम पंचायत जयापुर में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक फगुआ गीतों और रंग गुलाल के साथ उत्सव का आनंद लिया।

होली के इस अवसर पर गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर आपसी प्रेम सौहार्द और एकता का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर श्री नारायण सिंह पटेल पूर्व ग्राम प्रधान राहुल सिंह पटेल सुभाष सिंह अभय सिंह सुरेश सिंह मुकेश सिंह सागर सिंह जय हिंद सिंह अनिल सिंह सहित अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

अंत में सभी लोगों ने गांव की खुशहाली समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना करते हुए इस पर्व को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top