
वाराणसी 09 अप्रैल,2026;पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला मैच रेलवे सुरक्षा बल और यांत्रिक पावर के बीच में खेला गया। रेलवे सुरक्षा बल ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए। रेल सुरक्षा बल की तरफ से संतोष यादव ने 58 बाल पर 11 चौके और सात छक्के की मदद से 107 रन, जावेद ने 14 बाल पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 34 रन, शेषनाथ यादव ने 28 बाल पर तीन चौके और एक छक्के के मदद से 36 रन तथा गिरिजेश विश्वकर्मा ने 13 बाल पर दो चौके और छक्के की मदद से 19 रन बनाए। यांत्रिक पावर की तरफ से इमरान अंसारी ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए नीतीश और राजेश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यांत्रिक पावर की पूरी टीम 18.2 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने 94 रन से मैच जीतकर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए। रेल सुरक्षा बल की तरफ से रामबहादुर ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट, स्वास्तिक ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट, संतोष ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए सुमित और शेषनाथ को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। रेल सुरक्षा बल के संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार यादव के द्वारा दिया गया।पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीडा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज प्रतियोगिता का दूसरा मैच चिकित्सा और रेल विकास निगम लिमिटेड के बीच खेला गया। चिकित्सा की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाकर आल आउट हो गई। चिकित्सा की तरफ से ने डॉक्टर आशीष गुप्ता ने 23 बाल पर तीन चौके की मदद से 26 रन, राम भुवन ने 19 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन, संजय कुमार ने 14 बाल पर दो चौके के मदद से 21 रन ,विकास यादव ने 20 बाल पर दो चौके की मदद से 21 रन एवं पवन ने 13 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। आरवीएनएल की तरफ से अमितोष राय ने 3.2 ओवर में 11 रन कर तीन विकेट अमित त्रिपाठी ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट, ज्ञान वर्मा ने 2.5 ओवर में 34 रन देकर के दो विकेट, एक के शुक्ला ने एक ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए कुलदीप पाल को एक विकेट प्राप्त हुआ। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई आरवीएनएल की पूरी टीम 11.4 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चिकित्सा विभाग में 72 रनों से मैच जीतकर पूरे दो अंक प्राप्त कर लिए। आरवीएनएल की तरफ से कुलदीप पाल ने 23 बाल पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन एवं एवं उत्कर्ष केसरी ने 15 बाल पर दो चौके की मदद से 15 रन बनाए अन्य कोई भी बल्लेबाज दही के अंक को पार न कर सका। चिकित्सा की तरफ से सत्येंद्र ने तीन ओवर में 29 रन देकर चार विकेट, संजय कुमार ने तीन ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए राम भुवन और डॉक्टर अमरनाथ को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। चिकित्सा के संजय कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ आशीष गुप्ता के द्वारा दिया गया। कल का पहला मैच कार्मिक और वाणिज्य तथा दूसरा मैच परिचालन और लेखा के बीच खेला जाएगा।