ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला।

परिचालन विभाग ने 193 रनों के भारी अंतर से जीता।

वाराणसी 26 अप्रैल,2026 मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल में चल रही ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज परिचालन और विद्युत विभाग के बीच खेला गया।

परिचालन विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 351 रन बनाए। परिचालन विभाग की तरफ से मनीष ने 51 बॉल पर 14 चौके और 12 छक्के की मदद से 141 रन, रामप्रवेश यादव ने 25 बॉल पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 85 रन, गजानंद कुमार ने 17 बाल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 51 रन, गौरव कुमार ने 12 बाल पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से मुनि कुमार ने तीन ओवर में 47 रन देकर दो विकेट लिए रमेश नीरज और करण को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत विभाग की पूरी टीम 15.4 ओवर में 158 रन पर आउट हो गई परिचालन विभाग ने 193 रनों से मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विद्युत विभाग की तरफ से संजय साहू ने 23 बाल पर 7 चौक की मदद से 35 रन अनिल यादव ने 15 बाल पर चार चौके की मदद से 21 रन और सीनियर डीपीओ अभिनव सिंह ने 17 बॉल पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 45 रन बनाए। परिचालन की तरफ से गजानंद कुमार ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट, विमलेश कुमार ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट,अजीत कुमार ने 1.4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए मनीष कुमार को एक विकेट प्राप्त हुआ।

ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम मैच की समाप्ति पर रेलवे स्टेडियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन द्वारा 193 रनों के भारी अंतर से विजेता टीम परिचालन विभाग को विजेता ट्रॉफी,उपविजेता टीम विद्युत सामान्य विभाग को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने मैच विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।51 बाल पर शानदार 141 रन की इनिंग खेलने वाले परिचालन विभाग के मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार परिचालन विभाग के गजानंद को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार इंजीनियरिंग के विजय कुमार को और मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को दिया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहायक सभी विभागों एवं खिलाड़ियों की सराहना की और टीम भावना के साथ अपने-अपने कार्य क्षेत्र में भी इसी प्रकार उत्साह एवं समन्वय से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए हौसला बढ़ाया।

फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह के अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं मंडल क्रीडा अधिकारी बलेन्द्र पाल,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) सौरभ राठौर,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर.एन.सिंह,मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय,मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री पुष्पेन्द्र वैस समेत सभी टीमो के खिलाडी, रेलवे कर्मचारी एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (मंडल क्रीड़ा अधिकारी) बलेंद्र पाल ने प्रतियोगिताओं के कुशल संचालकों सम्मानित किया और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top