img 20250714 wa0006

चांदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां के हवाले कर दिया।

 

सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां के हवाले कर दिया।

\"\"

जौनपुर की निवासी निकी गुप्ता ने आरोप लगाया था कि 8 अप्रैल को उनके पति मोहित गुप्ता पुत्री कुकी निशा को खेलने के बहाने घर से ले गए थे,जिसके बाद बच्ची वापस नहीं लौटी।सूचना पर सक्रिय हुई कोइरीपुर चौकी पुलिस टीम ने 9 अप्रैल को त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को ढूंढ निकाला। चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा, दीवान राम सिंह और कांस्टेबल सुमित कुमार ने बच्ची को सकुशल निकी गुप्ता को सौंपा।मामले में आपसी सहमति बनने के बाद महिला ने किसी तरह की शिकायत से इनकार किया। पुलिस की इस मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्रवासियों और परिजनों ने प्रशंसा की है।

7775078405805895489
59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top