चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण,श्री हरि हरा महादेव फाउंडेशन की सराहनीय पहल।

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पावन प्रथम दिवस एवं नवसंवत्सर के शुभ अवसर पर दशाश्वमेध घाट मार्ग स्थित चितरंजन पार्क प्रांगण में श्री हरि हरा महादेव फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने चावल,साम्भर,समोसा एवं मीठा माँ अन्नपूर्णा का प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक कृष्णा प्रसाद एवं व्यवस्थापक मूर्ति जी ने संयुक्त रूप से बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार नव संवत्सर से ही हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ होता है। इसी पावन अवसर को और अधिक मंगलमय बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा इस दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि श्री हरि हरा महादेव फाउंडेशन केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सेवा हेतु इसी प्रकार प्रसाद वितरण की व्यवस्था करने के लिए संकल्पित है। संस्था का उद्देश्य सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। इस पुनीत कार्य की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं द्वारा खूब सराहना की जा रही है,जिससे क्षेत्र में भक्ति और सेवा का वातावरण और भी प्रबल हो उठा है।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top