चौकाघाट वाराणसी में दीवार गिरने की घटना में एनडीआरएफ का त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

आज वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक नव-निर्माणाधीन भवन की दीवार समीप स्थित एक मकान पर गिर गई। यह स्थान एनडीआरएफ मुख्यालय, वाराणसी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, घटना में 04 व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई।

सूचना प्राप्त होते ही 11 एनडीआरएफ की टीम को उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में त्वरित रूप से आवश्यक आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने अत्यंत तत्परता, उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया।

ऑपरेशन के दौरान यह पाया गया कि 03 व्यक्ति मामूली चोटों के साथ स्वयं सुरक्षित बाहर निकल चुके थे, जबकि शेष एक व्यक्ति मलबे में गंभीर रूप से फंसा हुआ था। एनडीआरएफ टीम ने अत्यंत सूझबूझ, तकनीकी कौशल एवं सुरक्षित तरीके से उसे सफलतापूर्वक बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए आगे के समुचित इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।

एनडीआरएफ की इस त्वरित, साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को गंभीर परिणामों से बचाते हुए मानव जीवन की रक्षा सुनिश्चित की। यह अभियान एक बार फिर एनडीआरएफ की “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” की भावना तथा आपदा के समय हर पल तैयार रहने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top