छपरा जंक्शन पर चला विशेष अभियान ट्रेनों में अवैध वेंडिंग करने वाले 11 लोग पकड़े गए।

वाराणसी मंडल का सख्त एक्शन,79 बोतल अवैध पानी भी जब्त

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर संचालित ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली–बरौनी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 19166 सावरमती एक्सप्रेस में छपरा जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाणिज्य निरीक्षकों की टीम ने स्लीपर कोच में जांच करते हुए 11 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा,जो अवैध रूप से चना,पेड़ा,बिस्कुट एवं बोतलबंद पानी बेच रहे थे। जांच के दौरान कुल 79 बोतल बंद पानी भी बरामद किया गया,जो बिना अनुमति के बेचा जा रहा था। पकड़े गए सभी वेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट छपरा को सुपुर्द कर दिया गया।रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री एवं पानी खरीदें।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top