
मैं सभी छात्र-छात्राओं से यह आग्रह करना चाहूंगा कि वे स्मार्टफोन के लिए अपने अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न डालें। शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति के लिए उपलब्ध वैकल्पिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें।
डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़कर अध्ययन सामग्री का लाभ उठाएँ, अपने पाठ्यक्रम पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करें तथा समाचार-पत्रों का नियमित अध्ययन कर समसामयिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त करें। अनुशासित अध्ययन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।
आइए, तकनीक का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए करें