
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का तबादला जौनपुर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर हो गया है।तबादले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और जनपद में हलचल तेज हो गई।कप्तान के विदाई कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने शाल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर एसएसपी को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सुलतानपुर में कार्यकाल के दौरान किए गए कानून-व्यवस्था से जुड़े सकारात्मक और सराहनीय कार्यों को साझा किया।