जयंती पर याद किए गए गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों के मसीहा कांशीराम।

वाराणसी 15 मार्च। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप मौर्य के आवासीय कार्यालय टड़िया चकबिही में दलितों पिछड़ों वंचितों आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक आंदोलन में योगदान को याद करते हुये उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

गोष्ठी को संबंधित करते हुए प्रदीप मौर्य ने कहा कि कांशीराम जी कहा करते थे कि राजनीतिक शक्ति ही वह मास्टर चाबी है जिससे प्रगति के सभी दरवाजे खुल सकते हैं। और उनकी यही विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शन का काम करती है। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इन्होंने आंदोलन के जरिए दलित चेतना को उभारने का काम किया।

कार्यक्रम में सर्वश्री जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद, संजय मौर्या प्रधान, संदीप मौर्या एडवोकेट, कपिल यादव, रामसिंह भारद्वाज, सुक्खू यादव, शुलाब राजभर, सुमित मौर्या, अजय बिंद, शिवम त्रिपाठी, साहिल मौर्या, कमलेश कुमार, प्रदीप यादव, मनोज मौर्या, अभिषेक वर्मा, अशोक मौर्या, रिंकु पटेल, बलदेव मौर्या, राहुल सिंह व सोनू मौर्या ने विचार व्यक्त किया।

सन्तोष यादव बबलू एड0 जिला प्रवक्ता

मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top