img 20250415 wa0029

जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की गांव से धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

\"\"

सुल्तानपुर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम सभा ताजखानपुर में प्रधान सरवर खान द्वारा बाबा साहब की याद में लगाया गया शरबत का स्टाल सरवर खान ने जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा 2 पर की फूलों की वर्षा व शरबत पिला कर स्वागत किया गया।

\"\"

जिसमें ताजखानपुर प्रधान सरवर खान व अफलेपर प्रधान नन्हें अंसारी सहित गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया एवं भव्य शोभायात्रा एवं मनमोहक झांकियों से गांव के मुख्य मार्ग एवं गलियों से शोभायात्रा को निकाला गया। जहां गांव के लोगों ने बाबा साहेब की शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की गई और शरबत भी पिलाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह बी बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया अफलेपुर समिति के तत्वावधान में ग्राम सभा अफले पुर से शोभायात्रा निकाली गई,

\"\"

जिसमें हाथों में संविधान लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर, की झांकियां बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।बाबा साहेब डॉ0भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रथ पर शोभायमान थी।बी बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया अफलेपुर,के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई,जिसका शुभारंभ प्रधान सरवर खान ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बहादुरपुर, ताजखानपुर,गौरबारीक,आदि से होती हुई गुजरी।सरवर खान के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके सुझाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

\"\"

सामिल लोगो में वदूद खान,तनवीर खान,सुहेल खान,शाकिर खान,जिम्मी खान,दिलशाद खान, राशीद खान,राजा खान, मग्गन शाह,जफर,खान,सिकंदर,कामिल, तबरेज खान,आसिफ खान,रईस खान, जावेद खान, मोजीब खान,संजय कोरी,गुरु प्रसाद कोरी,जगदीश कोरी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top