
वाराणसी 26 मार्च। आज दोपहर 3:00 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्या के आवासीय कार्यालय रामलखन नगर टड़िया वाराणसी में सम्राट अशोक मौर्य जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदीप मौर्य ने कहा कि विश्व के महानतम सम्राटों में से एक अशोक महान धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने खंड खंड में बटे भारत को अखंड भारत बनाया था। उनके जीवन और शासनकाल से आज भी प्रेरणा ली जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री जैन कुशवाहा, कपिल यादव, संदीप वर्मा, अजय बिंद, सतीश मौर्या, सुक्खू यादव, अरविंद यादव, रिंकू पटेल, अशोक मौर्य, सभाजीत विश्वकर्मा, बलदेव मौर्य, संतोष राजभर, मनोज मौर्या व बृजेश कुमार ने विचार व्यक्त किये।
संतोष यादव बबलू एडवोकेट
प्रवक्ता मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।