जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण

वाराणसी 20 फरवरी 2026: जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार 22 फरवरी 2026 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

संत निरंकारी मंडल वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज आदरणीय सिद्धार्थ शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। वाराणसी में भी नगर निगम् के सहयोग से गंगा किनारे स्थित चौरासी घाटों पर एकसाथ हजारों निरंकारी भक्त मिलकर सफाई करेंगे।

सफाई अभियान का शुभारम्भ दशाश्वमेध घाट पर सुबह 8 बजे और 11 बजे सम्पन्न होगा।

इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है। जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का सूत्रपात किया था। यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली संस्कार और सेवा भाव के रूप में अभिव्यक्त करने की प्रेरणा देती है जहाँ स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके।

सतगुरु माता का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है जो मानव को प्रकृति समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top