जातियों में बटेंगे तो भारत टूट जाएगा: जितेन्द्रानंद सरस्वती।

महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार

वाराणसी: महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को परेड कोठी स्थित प्रताप पैलेस में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि महाराणा के साथ संघर्षों में कोलभील आदिवासियों दलित शोषितों ने भी महाराणा प्रताप का साथ दिया था। यदि जातियों में बटेंगे तो भारत टूट जाएगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती गांव गांव और हर घर में मानना चाहिए। ऐसे महापुरुष किसी कालखंड में पैदा होते हैं। इधर, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएचयू नेफ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिवेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को हम सभी देशवासियों को आत्मसात करने की जरूरत है। इसके पहले आयोजक अजय सिंह बॉबी ने मंचासिन अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन चंद्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह, धन्यवाद विनय सिंह हिटलर, स्वागत इंद्रजीत सिंह ने किया। इस मौके पर कुंवर कांत सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक निगम, दीपा अमित सिंह, प्रीति जायसवाल, संतोषी शुक्ला, दीपा सिंह, पूजा सिंह, किरण सिंह, संतोष सिंह (गुडलक ) मालती विश्वकर्मा, ममता गुप्ता, संतोष सिंह, अमित एवं प्रशांत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top