जायसवाल क्लब ने ध्वजारोहण कर दिया सलामी: प्रकाश जायसवाल

 

जायसवाल क्लब के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के शुभ अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ-साथ तिरंगे को सलामी दिया इस अवसर पर स्वजातीय बंधुओं ने आए हुए बच्चों को मिठाई पेन पेंसिल कापी किताब दे कर शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल जी ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी सोच हैं कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए सभी माता पिता को चाहिए कि अपने मूलभूत सुविधाएं को कम करें लेकिन अपने बच्चों को उचित शिक्षा जरूर दे आज के परिवेश में बच्चों को धन नहीं शिक्षा की जरूरत हैं। ध्वजारोहण में शामिल सर्वश्री मनोज जायसवाल कमलेश जायसवाल अजय जायसवाल हेमंत नीरज राजेश रमेश हाइडिल अरविंद जीतचंद एवं तमाम स्वजाति समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top