जिसके हृदय में भक्ति होती है उसके हृदय में भगवान विराजते हैं।

श्रीब्रह्मराष्ट्र एकं विश्व महासंघ न्यास एवं श्री कुलपीठ परिवार के द्वारा बाबा विश्वनाथ जी एवं मां भगवती पराम्बा की कृपा से एवं श्रीकुल पीठाधीश्वर 1008डॉ श्री सचिंद्रनाथ महाराज एवं श्रीमहंत आनंद भैरव राकेश पांडेय के पावन सन्निधि में। पंडित सीताराम पांडेय घाट पुराना पीपापुल सामने घाट वाराणसी में नवनिर्मित श्री रामेश्वर मनोकामना मंदिर एवं श्रीरामेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के तृतीय दिवस में श्रीकुल पीठ के आचार्य कथावाचक पं श्री प्रमोद त्रिवेदी जी महाराज ने राजा परीक्षित के जन्म और शाप की कथा एवं शुकदेव भगवान के आगमन की कथा सुनाते हुए सृष्टि का वर्णन किया। एवं सती जी का पावन चरित्र सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया साथ ही भक्त ध्रुव की कथा सुनाते हुए बताया कि अगर भगवान में भक्ति हो और मन में दृढ़ संकल्प हो तो भगवान जरूर मिलते हैं एवं जिसके हृदय में भक्ति होती है उसके हृदय में भगवान भी विराजते हैं। अधिक से अधिक संख्या में आकर श्रोताओं ने कथा सुनकर लाभ प्राप्त किया। एवं प्रतिदिन कथा विश्राम के बाद दिव्य प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top