
मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा के आवास मां वाला धाम कॉलोनी पर आज एक बार फिर दोनों पैरों से दिव्यांग पिता तुल्य रवि शंकर ग्राम भोपपूर पोस्ट रामापुर हथिवार वाराणसी को फ्री में ट्राई साइकिल दिया गया।
डंपी तिवारी जो मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि अब तक बहुत सारे ऐसे दिव्यांग भाई बहनों को हमारी संस्था ने ट्राई साइकिल दी है जो चल भी नहीं सकते थे आज वह ट्राई साइकिल लेकर अपने काम को भी कर रहे हैं। मेरा एक ही मकसद हमेशा से रहा है की बहुत सारी संस्थाएं बनारस में वर्क कर रही है उन संस्थाओं से मैं कहना चाहता हूं कि आप भी आगे आए और इन दिव्यांगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें जो की असली सेवा गरीबों और मजलूम बे सहारों लाचारों की सेवा ही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीपी सारनाथ विद्युत सक्सेना सर राजेश पांडे संजय मिश्रा मनीष चौबे कुशाग्र पांडे रूद्र तिवारी बृजेश मिश्रा दुर्गेश पांडे नमन मिश्रा अवधेश कुमार उपस्थित थे