डिप्थीरिया की रोकथाम हेतु चलाया टीकाकरण अभियान।

काशी विद्यापीठ के प्राथमिक विद्यालय मनोरथपुर में डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए ए० एन० एम० श्रीमती नेहा पटेल के नेतृत्व में बच्चों के टीकाकरण का अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमिताभ मिश्र ने बताया कि

डिप्थीरिया Corynebacterium diphtheriae बैक्टीरिया से होने वाला एक गंभीर, संक्रामक श्वसन संक्रमण है। इसके मुख्य लक्षणों में गले में भूरी/सफेद झिल्ली, तेज़ बुखार, गले में खराश, सूजन और सांस लेने में कठिनाई शामिल है। उपचार में एंटीटॉक्सिन (विष को बेअसर करने के लिए) और एंटीबायोटिक (जैसे एरिथ्रोमाइसिन या पेनिसिलिन) का उपयोग किया जाता है। समय पर टीकाकरण (डीपीटी वैक्सीन) करवाने से ही इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। अभियान में आशा कार्यकर्ती अनीता देवी शिक्षामित्र सुषमा व प्रेमनाथ मौर्य सहित जागरूक अभिभावक गण मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top