डीएफओ के निर्देशन में गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध लकड़ी तस्करी

डीएफओ महोदय के निर्देशन में गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को भुल्कीपुर–प्यार पट्टी मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नीम की लकड़ी ले जा रहे पिकअप वाहन संख्या UP 42 BT 2174 को पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों ने वाहन को रोककर अपनी अभिरक्षा में लिया और रेंज कार्यालय सुलतानपुर लाया। जांच में पिकअप में अवैध रूप से काटी गई नीम की लकड़ी पाई गई। इस मामले में अभियुक्त गुलाम गोश पुत्र मोहम्मद अब्बुल एवं फुरकान पुत्र मुनव्वर, निवासी ग्राम सिरवारा, थाना कोतवाली, जनपद सुलतानपुर के विरुद्ध रेंज संख्या/वन अपराध संख्या 98/25-26 के अंतर्गत धारा 41, 42, 52ए एवं 69 भारतीय वन अधिनियम 1927 में मुकदमा पंजीकृत कर लकड़ी सहित वाहन को सीज कर दिया गया।

इस कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार मौर्य, डिप्टी रेंजर बृजेश कुमार यादव, राजीव कुमार खन्ना, वन दरोगा राहुल यादव तथा वनरक्षक सौरभ यादव और तौहीद अहमद शामिल रहे। वन विभाग की इस सतर्कता और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top