Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 721

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 787

Deprecated: Optional parameter $name declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1040

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1076

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-flexible-content.php on line 1128

Deprecated: Optional parameter $id declared before required parameter $field is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-gallery.php on line 296
डीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न। -

डीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न।

सुलतानपुर 14 जून/जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,पुलिस अधीक्षक चारु निगम की संयुक्त अध्यक्षता व अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) , अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त एसडीएम पुलिस क्षेत्राधिकारियों धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक प्रमुखों की उपस्थिति में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार मोहर्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बिन्दुवार गहन चर्चा की गयी। उन्होंने समस्त एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि सभी संयुक्त रूप से जुलूस वाले मार्गो का निरीक्षण कर लें,सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए। उन्होंने थानावार प्रगति समीक्षा कर जुलूस व ताजिया निकलने के स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने जिलापंचायत राज अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को साफ सफाई हेतु निर्देशित किया । उन्होंने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी आधारभूत सुविधाएं जैसे- स्वच्छता, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, यातायात, परिवहन, जुलूस की अनुमति, लॉ एण्ड ऑर्डर आदि से सम्बन्धित गहन चर्चा की। बैठक में धर्मगुरुओं द्वारा कई स्थानों पर साफ़ सफाई हेतु ध्यान आकर्षित किया गया जिलाधिकारी महोदय द्वारा डीपीआरओ, ईओ को निर्देशित किया गया कि सभी स्थानों पर साफ़ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अपने संबोधन में सभी एसडीएम सीओ को निर्देशित किया गया कि जुलूस वाले मार्गो का सभी संयुक्त निरीक्षण कर लें तथा सभी आधार भूत सुविधाओं जैसे विद्युत,साफ सफाई,ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार हो ऐसा सुनिश्चित कराए।उन्होंने कहा कि सभी आपसी भाईचारे के साथ आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने डिजिटल वालेंटियर्श नियुक्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए आगामी त्यौहार संपन्न कराएं।उन्होंने सभी पीस कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग आपकी सेवा में तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी एकीकृत प्रयास कर आगामी त्यौहार को सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ संपन्न कराएं।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत सभी आधारभूत सुविधाएं जैसे- विद्युत, पेयजल, सड़क, साफ-सफाई, यातायात प्रबन्धन, जुलूस की अनुमति आदि से सम्बन्धित तैयारियां समय से पहले सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी सम्मानित समितियों के सदस्यों को अवगत कराया कि आप द्वारा दिये गये सुझावों को नोट कर लिया गया है। सभी सम्बन्धित अधिकारी अगले एक हफ्ते के अन्दर उन सभी समस्याओं का निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि सभी अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले जुलूस स्थलों का निरीक्षण अवश्य कर लें।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग सौंपे गये उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। उन्होंने सभी अधिकारियों व धर्मगुरुओं से आग्रह किया कि विद्युत व्यवस्था का स्वयं अवलोकन कर ले जहां कही भी समस्या हो उसका तत्काल निस्तारण कराएं।उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि सभी मार्गो का सर्वे करा ले जहां कही भी विद्युत तार खुले हो या हाईट लो हो उसे ससमय ठीक कराए।उन्होंने कहा कि विगत त्योहारो की तरह आगामी मुहर्रम का त्यौहार भी आपसी भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी नई परंपरा का संचालन न करें,विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराएं।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी समिति के सदस्यों व धर्मगुरुओं से अपील की है कि सभी आपसी समन्वय बनाते हुए प्रशासन के साथ मिलकर आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराये ।इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493