डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड: दो आरोपी दोषी करार, 24 मार्च को सजा का ऐलान

सुलतानपुर के डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड में एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत ने दो आरोपियों, अजय नारायण सिंह और दीपक सिंह को हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी करार दिया है। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है और दोनों दोषियों को जेल भेजने का आदेश दिया है।

 

यह मामला 23 सितंबर 2023 को हुई घटना से जुड़ा है, जब डॉ. घनश्याम तिवारी को पैसे के विवाद में पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया था। उनकी पत्नी निशा तिवारी ने स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत में अभियोजन पक्ष से आठ गवाहों को पेश किया गया था।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top