तहसील गेट पर प्यासा पड़ा सरकारी प्याऊ,दुकानों की आड़ में छिपा वाटर कूलर

भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे राहगीर,मजबूरी में खरीदना पड़ रहा बोतलबंद पानी

सुलतानपुर।भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आम जनता को राहत देने के लिए लगाया गया सरकारी प्याऊ खुद बदहाली का शिकार हो गया है। नगर के सबसे व्यस्त इलाके तहसील मुख्य गेट और कोतवाली नगर के सामने लगा वाटर कूलर कपड़ों की अस्थायी दुकानों के पीछे पूरी तरह छिप गया है। हालत यह है कि प्यास से परेशान राहगीरों को प्याऊ नजर तक नहीं आ रहा और लोग मजबूरी में पैसे खर्च कर बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं।दूर-दराज गांवों से तहसील और कोतवाली आने वाले फरियादियों का कहना है कि चिलचिलाती धूप में सरकारी प्याऊ राहत का सहारा बन सकते थे,लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही ने पूरी व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है। सरकारी धन से लगाए गए वाटर कूलर अतिक्रमण और अव्यवस्था के चलते शोपीस बनकर रह गए हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाकर प्याऊ को सुचारु नहीं कराया गया तो गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।लोगों ने तत्काल कार्रवाई कर सार्वजनिक प्याऊ चालू कराने की मांग उठाई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top