
सुल्तानपुर,,ताजखानपुर स्थित दमगाड़ियां चौराहे पर ट्रस्ट पॉइंट मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रस्त सैकड़ों मरीजों का मुफ्त चेकअप किया गया और दवाएं वितरित की गईं। वार्ड नंबर 37 के जिला पंचायत प्रत्याशी सुल्तान उर्फ मद्दर ने शिविर का उद्घाटन किया।डॉ.एम.एफ.हैदर ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को कम मूल्य पर हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट पॉइंट मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में सभी प्रकार के जांच की सुविधा भी मौजूद है।शिविर में डॉ.पुनीत बारी, डॉ. शैलेंद्र जायसवाल,डॉ. हैदर जाफरी, डॉ.अभिषेक मिश्रा,डॉ. एम जे आबदी, डॉ. अहमद हुसैन,ने विशेष योगदान दिया। डॉ. एम.एफ.हैदर.ने ऐसे मेडिकल शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने का आह्वान किया, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा हो सके। शिविर में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीज पहुंचे। सभी की निशुल्क जांच हुई। दवाएं भी मुफ्त दी गईं। करीब 100 मरीजों की जांच की गई। ट्रस्ट पॉइंट मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल गाभडिया सुल्तानपुर
M0.7080277286