तेल गैस सप्लाई बाधित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसओ

सुल्तानपुर: जिलापूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने शहर के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण सामान्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। डीएसओ ने कहा कि गैस और तेल की आपूर्ति प्रभावित करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। नागरिकों को सुविधा समय पर पहुंचने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी पूर्ति निरीक्षकों को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top