img 20250812 wa0017

त्योहारों की शांति व सुरक्षा को लेकर नगर कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

सुल्तानपुर। आगामी त्योहार चेहल्लुम व जन्माष्टमी को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को नगर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह, अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र सरोज और नगर कोतवाल धीरज कुमार भी मौजूद रहे।

\"\"

एसडीएम सदर ने कहा कि सभी त्योहार शासन के निर्देश व परंपरा के अनुसार ही मनाए जाएं। प्रशासनिक अनुमति की सीमा का पालन किया जाए, डीजे व पंडाल लगाने से पहले अनुमति ली जाए तथा ध्वनि स्तर नियंत्रित रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस व्यवस्था हर समय मुस्तैद रहेगी।बैठक में जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना लतीफ, जाहिद , हैदर हुसैन, अजदार हुसैन, आशीष अग्रवाल, पूर्व प्रधान दयाराम यादव, सभासद प्रतिनिधि संदीप सोनकर समेत दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top