त्योहारों पर किया हुड़दंग तो जायेंगे जेल

दूबेपुर: आगामी त्योहार शिवरात्रि, माहे रमजान व होली को लेकर बंधुआ कला थाना पर पीस कमेटी की बैठक की गई। सभी से आग्रह किया कि हिंदू-मुस्लिम त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए।

बैठक में डीएसपी सौरभ सामंत ने कहा कि त्योहारी माहौल में अफवाह फैलाने व हुड़दंग करने वालो के खिलाफ उचित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाई की जाएगी. बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, व्यापारियों व क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने कस्बे के सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में पुलिस के कोशिश की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां दोनों समुदायों के लोग हमेशा से एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते रहे हैं. सीओ सौरभ सामंत ने स्थानीय लोगों से शिव मंदिरों में होने वाली भीड़ व समय को लेकर जानकारी ली। भीड़ वाले मंदिरों व भण्डारो पर फोर्स लगाने के लिए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को निर्देशित किया. थाना प्रभारी ने कहा की पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। उन्होंने लोगो से अपील की कि त्योहारों पर किसी तरह की दिक्कत दिखती है तो तत्काल पुलिस को बताएं। बैठक में मौजूद उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, विपिन कुमार पाठक, हवलदार अब्बास रिज़वी, सुरेंद्र सिंह, सिपाही सद्दाम हुसैन, दीपू यादव, उत्कर्ष दूबे समेत सभी पुलिस कर्मियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया. बैठक में बंधुआ कला प्रधान महताब अहमद, जुडूपुर प्रधान पवन यादव, हसनपुर प्रधान ओपी यादव, बेकरी व्यापारी निखिल सिंह, ओम प्रकाश कोरी, राम मूरत यादव, सहकारी समिति चेयरमैन इंद्रा नारायण तिवारी, राकेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top