
उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आज हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त लाभार्थियों में चयनित 46 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती एवं भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रोफेसर विश्वनाथ वर्मा प्रोफेसर अनिल कुमार डा शिवानंद यादव डा राम आशीष हरिनाथ यादव विजय विश्वकर्मा संजय सिंह प्रमोद पाण्डेय व भाजपा नेता दिनेश मौर्या भी मौजूद रहे।
बृजेश चंद्र श्रीवास्तव पार्षद हुकुलगंज वाराणसी।