दावत-ए-रोज़ा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब,भाईचारे का दिया संदेश

सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा वलीपुर में मोहम्मद आसिफ व सद्दाम खान द्वारा रमजान माह के 29वें रोज़े के अवसर पर दावत-ए-रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने शिरकत की।कार्यक्रम में आपसी भाईचारे,सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया।इफ्तार के दौरान रोजेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला। प्रधान पद प्रत्याशी सद्दाम खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही आपसी दूरियों को खत्म करने का माध्यम बनते हैं।दावत-ए-रोज़ा इफ्तार में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुल्तानपुर व इसौली विधानसभा से 2027 चुनाव के प्रबल दावेदार शकील अहमद मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम,भाईचारा और एकता का संदेश देता है,जिसे समाज में आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर वस्सन ख़ान लाहुती,गरीब अहमद, प्रधान राज नारायण यादव, अशरफ ख़ान, रमेश प्रजापति, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमाकांत यादव, अली रज़ा प्रधान, रमाशंकर विश्वकर्मा, कसीर अहमद एवं सलमान अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top