दिल के छेद से पीड़ित परिधि मौर्या का ऑपरेशन बाद मिला नवजीवन परिजनों में खुशी।

Zzxआरबीएसके टीम हरहुआ के चिकित्सकों का मेहनत रंग लाई

हरहुआ पीएचसी हरहुआ अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चुप्पेपुर पहुँचा। जहां जांच में परिधि मौर्या कक्षा 5 की छात्रा के दिल मे छेद होना पाया गया था। 

नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 ए0 जावेद ने जांचकर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अलीगढ़ भेजकर 6 फरवरी को सफल ऑपरेशन कराया। लेकिन जब होश आया तो उसका बायां हाथ पैर काम नही कर पा रहा था। तुरंत सी0टी स्कैन मेडिकल कालेज ने करवाया इसके बाद पता चला कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हाथ पैर काम नहीं कर पा रहा है। मेडिकल कालेज की न्यूरो टीम ने परिधि मौर्या का न्यूरो सर्जरी किया। अब वह सबको पहचानने लगी और ठीक है। जिसे एक्सरसाइज की जरूरत है जो कराई जा रही है। परिधि की माँ बबिता मौर्य 25 दिनों बाद अलीगढ़ से वापस घर अहमदपुर आ गई है। परिधि के ऑपरेशन में 10 यूनिट ब्लड परिजनों ने दिया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की हरहुआ की टीम परिधि मौर्या को देखने घर गयी जहाँ वह स्वस्थ मिली।उसके परिवार के लोग भी काफी खुश नजर आए। परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य टीम के मार्गदर्शन से बेटी का ऑपरेशन सफलता पूर्वक होने की बधाई दी। और कहा कि परिधि मौर्या को एक नई जिंदगी मिली है अब वो दूसरे बच्चो के साथ खेल सकती है।

इसकी सूचना जब खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव को मिली तब उन्होंने इस सफलता पर आरबीएसके की टीम को शुभकामना दी। स्वास्थ्य टीम में नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद डॉ0 अरविंद कुमार डॉ0 शैलेन्द्र कुमार डॉ0 अवनीश कुमार विनोद कुमार मौर्या व रंजना कुमारी का योगदान रहा। अलीगढ़ मेडिकल अस्पताल के चिकित्सकों के प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top