img 20250727 wa0048

देश और संविधान की रक्षा के लिए सपाइयों ने लिया एकजुट संकल्प।

आरक्षण व संविधान बचाने को सपा की पीडीए पंचायत

\"\"

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार को शहर के एक मैरिज हॉल में आरक्षण दिवस एवं संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य पीडीए पंचायत आयोजित की गई।

\"\"

इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय,आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अल्ताफ अंसारी रहे,जबकि सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने अध्यक्षता की।

\"\"

मंच संचालन सपा के महासचिव सलाउद्दीन ने किया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अल्ताफ अंसारी ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक न्याय की मजबूती और संविधान की मूल आत्मा को बचाने का संकल्प है। समाज में समानता,हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर रही समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) गठजोड़ के माध्यम से एक सशक्त आंदोलन खड़ा कर रही है।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने की साजिशों की निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण के संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।इस अवसर पर इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान,पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक चंद्रभद्र सोनू,पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा अशोक सिंह बिसेन, रिजवान अहमद पप्पू,जिला उपाध्यक्ष,अशोक वर्मा,वीरेंद्र मौर्य, डॉ उदय नाथ,सूर्यलाल यादव, ज्ञान प्रकाश यादव,जमीर हाश्मी,पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष विनोद जायसवाल, वैभव मिश्रा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शहजाद अहमद,सत्यपाल यादव,परमात्मा यादव,स्वामीनाथ यादव, मोनू यादव,समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

\"\"

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top