img 20250810 wa0012

धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपर गांव के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक पीपर गांव निवासी अंकित (30) पुत्र कन्हैयालाल अपने दो साथियों के साथ एक ही बाइक से हरौरा बाजार जा रहा था।

\"\"

बाइक अंकित चला रहा था और उसने हेल्मेट नहीं पहन रखा था।मजगीर बाबा स्थान के पास सामने से आ रही कार के बगल से गुजरते समय बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में अंकित के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सीएचसी धनपतगंज पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top