
धनपतगंज थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और धमकी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार 17 मार्च को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोप है कि फत्तेपुर निवासी विमलेश शर्मा पुत्र संतोष शर्मा पिछले एक वर्ष से पीड़िता को डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।बताया गया कि 15 मार्च की रात करीब आठ बजे आरोपी घर की छत पर चढ़कर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।मामले में थाना धनपतगंज पर पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।पीड़िता के बयान के बाद थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है।उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट,गाली-गलौज और आर्म्स एक्ट के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।