धम्मौर थानाध्यक्ष ने होली पर चौकीदारों को किया सम्मानित

गुझिया और गमछा देकर बढ़ाया उनका आत्मविश्वास

सुल्तानपुर। धम्मौर थाना परिसर मे मंगलवार थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने होली के अवसर पर चौकीदारों को सम्मानित किया। उन्हें गुझिया और अंगवस्त्र (गमछा) भेंट किए गए। अपने विभाग के उच्च अधिकारी से सम्मान पाकर चौकीदारों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने कहा कि चौकीदार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके बिना कानून व्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गांवों में रहकर वे अपनी ड्यूटी के प्रति सदैव तत्पर और ईमानदार रहते हैं। उन्होंने चौकीदारों को पुलिस विभाग की रीढ़ बताया। सम्मान और प्रेम देने से चौकीदारों में अपनापन और आत्मविश्वास पैदा होता है, जो उनके कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है।

थानाध्यक्ष द्वारा दिए गए इस सम्मान से चौकीदारों ने उनकी जमकर तारीफ की, चौकीदारो ने बताया कि अब तक किसी भी थानाध्यक्ष ने किसी भी पर्व पर चौकीदारों के प्रति इतना प्रेम और सम्मान नहीं दिखाया है, जितना वर्तमान थानाध्यक्ष ने किया है। इस दौरान एसएसआई जमील अहमद, हरिकेश बहादुर सिंह, श्रवण कुमार, अनिल अवस्थी, राजकुमार सिंह, राम नेवाज वर्मा, सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top