धम्मौर थाना क्षेत्र के भांटी गांव में छेड़खानी की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया

धम्मौर थाना क्षेत्र के भांटी गांव में छेड़खानी की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए,जबकि एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और मोबाइल छीन लिया गया। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि अर्चना यादव की शिकायत पर उप निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ भांटी गांव जांच के लिए पहुंचे थे।इसी दौरान आरोपी अंकित यादव और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में सिपाही संजय यादव की वर्दी फाड़ दी गई और उनका मोबाइल छीन लिया गया,जिसे बाद में लौटा दिया गया।सिपाही अंकुश चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।धम्मौर थाना प्रभारी रजत पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक राजकुमार यादव की तहरीर पर आठ नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top