img 20250825 wa0091

नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान – गरीबों पर सख्ती, अमीरों पर नरमी

\"\"

सुल्तानपुर। शहर में शनिवार को चला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी, नगर कोतवाल धीरज सिंह और पालिका के ईओ लालचंद्र सरोज अपनी पूरी फौज के साथ चौक, सब्जी मंडी और टठेरी बाजार पहुँचे।

 

लेकिन आश्चर्य देखिए, नगर कोतवाल साहब की नज़रें सब जगह से अतिक्रमण को अदृश्य मान गईं, बस सब्जी मंडी में ही उन्हें अतिक्रमण दिखा—जहाँ गरीब ठेले वाले और छोटे दुकानदार हैं, जिनके पीछे कोई नेता या पहुंच वाला खड़ा नहीं।

 

वहीं शहर के हमीद मार्केट हो या चौक और बड़े बाजारों में, जहाँ फुटपाथ पर दुकानें गली और रोड तक फैल चुकी हैं, वहाँ प्रशासन की आँखें जैसे धूप के चश्मे के भीतर बंद हो गईं।

 

अब सवाल यह है कि क्या सचमुच पूरे शहर की हर दुकान अपने दायरे में है? हकीकत तो यह है कि शायद ही कोई दुकान ऐसी मिले जिसका माल सड़क पर न फैला हो। पर लगता है प्रशासन की नज़र में वही अतिक्रमण कहलाता है, जो गरीबों का हो।

 

लोगों में चर्चा है—क्या अतिक्रमण सिर्फ ठेले वालों और सब्जी वालों का होता है? बड़े शो-रूम और प्रतिष्ठानों का नहीं? अगर ऐसा है, तो फिर इसे गरीब हटाओ अभियान कहना ही ज्यादा सही होगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top