नगर पालिका व यातायात पुलिस का संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान

15 दुकानदारों पर कार्रवाई, ₹9500 का जुर्माना वसूला

सुलतानपुर।

 

नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 31 जनवरी 2026 को लालचंद सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्गों व पटरियों से अतिक्रमण हटाया।

अभियान के दौरान नगर पालिका कार्यालय से डाकखाना चौराहा, शास्त्रीनगर चौराहा, दारियापुर चौराहा एवं अकबरगंज तक सड़क के दोनों ओर फैले दुकानदारों व पथ विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान 15 दुकानदारों व पथ विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹9500 का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही सड़क पर रखे गए अवैध सामान को जब्त कर यातायात सुचारु कराया गया।

अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुर्माना लगाए जाने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति पुनः अतिक्रमण करता है, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर पालिका द्वारा वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं की नियमित रूप से जियो टैगिंग फोटोग्राफ सहित उपस्थिति दर्ज की जा रही है। निर्धारित स्थान पर दुकान न लगाने वाले पथ विक्रेताओं को नोटिस जारी कर आवंटन निरस्त किया जाएगा। आगामी दिनों में वेंडिंग जोन में अनधिकृत रूप से दुकान लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जब्त सामान की नीलामी भी की जाएगी।

अधिशासी अधिकारी ने पथ विक्रेताओं से अपील की कि वे अंतिम अवसर मानते हुए वेंडिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगाएं।

इस अभियान में नगर पालिका की अवर अभियंता नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीन सिंह, अनुज कुमार भारती सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top