नमो वन/सरोवर का लोकार्पण,एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

नमो वन/सरोवर का लोकार्पण,एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर किया उद्घाटन। नगर में नमो वन/सरोवर का लोकार्पण शनिवार को भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर व शिलापट पूजन कर किया। इस दौरान सैकड़ों नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभा की शुरुआत नमो सरोवर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर की गई।इस मौके पर एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के बाद अब सबके प्रयास का समय है और विकास में जन सहभागिता बेहद जरूरी है।नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने नगर में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।वहीं सभासद अखिलेश मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के कई सभासद व नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.सीताशरण त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश जायसवाल,डीएमपी सिंह,दिनेश चौरसिया,प्रवीण मिश्रा समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top