img 20250726 wa0011

नवनिर्मित फीडर के नाम को लेकर कांग्रेसियों में रोष, सौंपा ज्ञापन।

जल्द ही नाम नहीं बदला गया तो करेंगे आंदोलन : इमरान मोनू

\"\"

सुल्तानपुर। बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र पर नवनिर्मित फीडर के नाम को लेकर कांग्रेसियो ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान मोनू के साथ दर्जनों की संख्या मे लोग बल्दीराय उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने उपखंड अधिकारी को प्रस्तावित फीडर बघौना के नाम से संचालित करने हेतु मांग पत्र सौंपा। ज्ञात हो कि बघौना नाम से प्रस्तावित फीडर को समरथपुर नाम से संचालित कर दिया था जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त था। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत कई वर्षों से अवर अभियंता आनंद भारती द्वारा क्षेत्र मे आयोजित कैंप में बघौना नाम से प्रस्तावित फीडर बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र पर निर्मित हो रहा है जिसे जल्द ही संचालित कर दिया जाएगा इसका उल्लेख लगातार किया जा रहा था। वही उपखंड अधिकारी ने जल्द ही प्रस्तावित फीडर बघौना का नाम दिए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान मोनू ने कहा कि प्रस्तावित फीडर बघौना का नाम न दिए जाने से क्षेत्र वासियों की भावनाओं को ठेस पहुँची है। जल्द ही फीडर का नाम नहीं बदल गया तो हम कांग्रेस जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर इबरार हुसैन (बाबू) नूरुल अमीन, मो सोएब, बिंदकिशोर, राजा, हरिकेश, मो सरफराज, मोबि, मो मुफीक, अमन, बिन्नु सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top